सपा नेे दस और प्रत्याशी घोषित किए, एक बदला
उन्नाव। समाजवादी पार्टी ने उन्नाव नगर पालिका के दस अन्य वार्डों के सभासद प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
वार्ड नंबर 1 से किरन देवी को उम्मीदवार घोषित किया गया है। इसी तरह वार्ड नंबर दो से सरोज कुमारी, वार्ड तीन से विकास सोनकर, वार्ड सात से राघुवेंद्र अगिभनहोत्री, वार्ड आठ से राजेश कुमार, वार्ड 12 से सुषमा शर्मा, वार्ड 14 से उपासना दीक्षित, वार्ड 18 से दिनेश कुमार लोधी, वार्ड 21 से रोशन मेहरोत्रा व वार्ड 23 से मोहम्मद जमील को उम्मीदवार घोषित किया गया है। वहीं पूर्व में वार्ड नंबर 19 से घोषित उम्मीदवार अरविंद कुमार यादव के स्थान पर अवधेश कुमार यादव को मौका दिया गया।
इसी तरह बांगरमऊ नगर पालिका में वार्ड नंबर 11 से सीबा खातून, वार्ड नंबर 18 से राजेश कुमार गुप्ता, वार्ड 19 से गुड्डी व वार्ड 6 से सीबा खान को उम्मीदवार बनाया है।
गंगाघाट नगर पालिका के भी उम्मीदवार घोषित
सपा ने गंगाघाट नगर पालिका के सभी वार्डों के उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। वार्ड 1 से सुमन, 2 से अरुण कुमार, 3 से दीपक पासी, 4 से बिंदा, 5 से दीपक कुमार, 6 से विवेक वर्मा, 7 से शकुन तिवारी, 8 से शहजादे, 9 से राजेश्वरी कश्यप, 10 से परी बानो, 11 से पंकज यादव, 12 से रीना यादव, 14 से फुरकान खान, 17 से सूरज, 19 से शमानाज, 20 से चंद्रपाल निषाद, 21 से विजय निषाद, 22 से रजिया, 23 से मोहम्मद कलीम, 25 से उमादेवी, 26 से असमा बेगम व वार्ड 27 से रंजीत रावत को उम्मीदवार बनाया है।
आप ने भी घोषित किए उम्मीदवार
जिले की तीन नगर पालिकाओं में आम आदमी पार्टी भी अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी। शनिवार को आम आदमी पार्टी ने उन्नाव नगर पालिका के छह वार्डों व गंगाघाट नगर पालिका से चार वार्डों के सभासद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी।
- सपा के अलावा आप ने उतारे उम्मीदवार
अमर उजाला ब्यूरो