फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्ज्वला के 2.63 लाख कनेक्शनधारकों के खातों में पहुंचे 20 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। उज्ज्वला योजना के ढाई लाख से अधिक कनेक्शनधारकों के खातों में एडवांस में केंद्र सरकार ने 20 करोड़ से अधिक की धनराशि पहुंचा दी है। यही नहीं पात्रों को हर माह सिलिंडर लेने से पहले ही उनके खातों में पैसा पहुंचा दिया जाएगा। यह व्यवस्था तीन माह तक लागू रहेगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन में केंद्र सरकार ने उज्ज्वला कनेक्शनधारकों को तीन माह तक मुफ्त गैस देने की व्यवस्था शुरू की है। जनपद में इस योजना के कनेक्शनधारकों की संख्या 263399 है। वर्तमान समय में 14.2 किलो घरेलू सिलिंडर का रेट 777.50 रुपये है। केंद्र सरकार ने कनेक्शनधारकों के खातों में कुल 20.47 करोड़ रुपये एडवांस में भेज दिए हैं। इसका उद्देश्य योजना के लाभार्थियों को लॉकडाउन के दौरान रिफिल लेने में आर्थिक समस्या से न जूझना पड़े। उज्ज्वला योजना के जिला नोडल अधिकारी सर्वज्ञ श्रीवास्तव का कहना है कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत लाभार्थियों के खातों में धनराशि एडवांस में भेज चुकी है।
लाभार्थी खाते से पैसा निकालकर उससे सिलिंडर ले सकते हैं। नोडल अधिकारी के मुताबिक, अप्रैल महीने के एडवांस से यदि कनेक्शनधारक पहला सिलिंडर लेंगे तभी उनके खाते में मई की अग्रिम धनराशि भेजी जाएगी। जब मई में सिलिंडर लेंगे तभी जून का पैसा खातों में एडवांस आएगा। योजना 1 अप्रैल से 30 जून तक चलेगी। उपभोक्ता सिलिंडर प्राप्त होने के दिन से 15 दिन बाद ही दूसरे की बुकिंग करा सकेंगे। एक कलेंडर माह में एक ही सिलिंडर उपलब्ध होगा। इसलिए उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि बैंक में धनराशि आने के बाद तुरंत सिलिंडर बुक करें। वितरक आपके घर सिलिंडर पहुंचाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें