फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Crime: मंदिर से घंटे चोरी करते दो युवकों को पकड़ा, पेड़ से बांधकर पीटा

Mon, 12 Sep 2022 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव जिले में मंदिर से घंटे चोरी होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़कर पेड़ से बांधकर पीट दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
पेड़ से बांधकर पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गांव सरायजोगा स्थित बरगदी बाबा मंदिर से शनिवार रात घंटे चोरी हो गए। ग्रामीणों ने पड़ोस में रहने वाले दो युवकों को शक के आधार पर पकड़ लिया। उनके पास से काफी संख्या में घंटे मिलने पर पेड़ से बांधकर पीट दिया।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दोनों पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है। बरगदी बाबा मंदिर में रविवार सुबह लोग पूजन करने पहुंचे तो सभी घंटे गायब देख सन्न रह गए। जानकारी मिली कि पड़ोसी गांव के दो युवक मंदिर के आसपास घूम रहे थे।

इस पर ग्रामीण गांव गोकुलपुर पहुंच गए। जहां पर चोरी के घंटे सहित दोनों युवकों को पकड़ लिया। वापस गांव लाने के बाद ग्रामीणों ने प्रधान की मदद से चोरों को पेड़ से बांधकर पीट दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ग्राम प्रधान सुमन यादव के पति कृष्णमोहन ने पीटने की घटना से इन्कार किया है।
विज्ञापन


एसओ अमित सिंह ने बताया कि गोकुलपुर निवासी वीरेन व नकारे को जेल भेज दिया गया है। उनके पास से घंटे बरामद हुए हैं। वहीं रविवार शाम सीओ हसनगंज आरके शुक्ला ने भी गांव पहुंचकर छानबीन की। कहा कि अपराधी को सजा देकर जनता कानून हाथ में न ले। ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें