जिला अस्पताल में कुछ इस तरह भर्ती कर हो रहा है मरीजों का इलाज।
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव। पारा जैसे-जैसे रिकार्ड तोड़ रहा है अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में सबसे अधिक डायरिया, बुखार और हीट स्ट्रोक से ग्रस्त लोग शामिल हैं। सोमवार को 12 घंटे में 20 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे।
जिला अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्र डायरिया व गर्मी के मरीजों से भरते जा रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में बीस और रोगियों को भर्ती कराया गया।
इनमें माखी की गांव की आयुशी (12), आदर्शनगर के शुभ (20), रामपुरी के वियन (48), ओरहर गांव के शुभ (12), बंथर गांव के अभय डेढ़ वर्ष, मोहल्ला तालिब सरांय की आकंक्षा (1) पुत्र प्रतीक, माखी गांव के दीपक (12), मोतीनगर की संगीता (17), अचलगंज की कामिनी (40) और मैनीखेड़ा गांव के देवांश (10) पुत्र पप्पू को सोमवार की सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक कुल 20 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।