उन्नाव। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने फतेहपुर चौरासी ब्लाक के नौसर गांव में खोया व्यापारी के यहां छापा मारा। यहां भारी मात्रा में खोया तैयार होते मिला। अधिकारियों ने खोये का नमूना भरा और खांमी मिलने पर नोटिस दी। इसके अलावा अन्य स्थानों पर छापा मारकर ेबेसन व रिफाइंड आयल का नमूना भरा गया।
जिला अभिहित अधिकारी डा. सुधीर कुमार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पूरे जिले में चेकिंग अभियान चलाया। इसी कड़ी में नौसर गांव में खोया व्यापारी के यहां छापा मारा। चकलवंशी में रामगोपाल की दुकान से बेसन व रिफ ाइंड आयल का नमूना भरा गया। किराने के लगभग दर्जन भर दुकानों से 90 किलो रंगीन कचरी जब्त करने के साथ ही व्यापारियों को नोटिस जारी की गई।
जिला अभिहित अधिकारी डा. सुधीर कुमार ने बताया कि एक सप्ताह के दौरान जिन खाद्य पदार्थों की रिपोर्ट निगेटिव आई है उन कारोबारियों को असुरक्षित कारोबार करने पर मुकदमे दर्ज करने के पूर्व नोटिस जारी की गई है। बताया कि कहीं भी खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका हो तो इस नंबर 9084793121 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नागेंद्र, विवेक, रामनरेश, मान सिंह व कृपाशंकर शामिल रहे।
-खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने चलाया चेकिंग अभियान
- मिलावट की आशंका पर 084793121 पर शिकायत दर्ज कराएं