फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह में बढ़े 37197 नए मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। तीन माह चले मतदाता पुनरीक्षण कार्य में 37197 नए वोटरों का नाम शामिल किया गया है। इसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन करने वाले आवेदक शामिल किए गए हैं। इसके अलावा सूची में शामिल 19 हजार से अधिक नामों को हटा दिया गया है। हालांकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 जनवरी तक होगा।
विज्ञापन



इसी साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए एक सितंबर से 30 नवंबर तक चुनाव आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया था। बूथों पर विशेष कैंप लगाकर संभावित वोटरों के नाम शामिल किए गए थे। वहीं मृतकों के नाम काटे गए थे। 31 दिसंबर को मतदाता सूची का आलेख प्रकाशन किया गया। इसमें आफलाइन 36394 और आनलाइन 803 लोगों ने सूची में अपना नाम बढ़वाया। वहीं लिस्ट में चढ़े 19901 नामों को काटा गया। इसके अलावा 1384 वोटरों के नाम व अन्य खामियों को दूर किया गया। 299 लोगों ने फ ार्म.8 भरकर अपने पते में संशोधन कराया।

पिछले विधानसभा चुनाव में कुल 2160607 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। सहायक निर्वाचन अधिकारी शकुंतला सिंह चौहान ने बताया कि अभी सूची का अंतिम प्रकाशन नहीं किया गया है। 30 जनवरी के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगा कि लोकसभा चुनाव में कितने वोटर बढ़े हैं। अब केवल आनलाइन के जरिये ही सूची में नाम बढ़वाने के लिए आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-एक सितंबर से 30 नवंबर तक चला था मतदाता पुनरीक्षण कार्य
-30 जनवरी को होगा इस मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें