नवाबगंज। प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव अनूपचंद्र पांडेय रविवार को अपने परिवार के साथ नवाबगंज स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार पहुंचे। विदेशी पक्षियों को देखा और परिवार के साथ वनक्षेत्र के भ्रमण कर छुट्टी का आनंद लिया।
डीएम, एसपी और सीडीओ ने पक्षी विहार पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान मुख्य सचिव ने पक्षी विहार को और भी आकर्षक बनाने और पर्यटकों को लुभाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने की बात कही।
दो घंटे रुकने के दौरान उन्होंने परिवार के साथ बर्ड सेंचुरी, चिल्ड्रेन पार्क व डियर पार्क भी देखा। पर्यटन विभाग के राही मोटेल में भोजन किया। शाम को वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए। राही मोटेल के सुपरवाइजर संजीव सिंह ने उनकी व्यवस्था देखी।