अचलगंज। बीघापुर थानाक्षेत्र के गांव सिकंदरपुर करन में शौच के लिए जा रही अधेड़ महिला बाइक से टकरा गई। कोहरा अधिक होने से बाइक सवार महिला को देख नहीं पाया और दोनों सड़क पर गिए गए और घायल हो गए। परिजन दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी लाए। यहां महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि युवक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सिकंदरपुर करन गांव निवासी सोमवती (50) पत्नी प्रेम कुमार यादव सुबह शौच के लिए जा रही थी। सड़क पार करते समय कोहरा अधिक होने बाइक सवार युवक को महिला दिख नहीं दिखी और वह उसी से टकरा गया। हादसे में सोमवती व बाइक सवार शुक्लागंज निवासी शोभित मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लाई। दोनों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लाने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि युवक को रेफर कर दिया गया। मृतका के पति प्रेमशंकर ने बाइक सवार के खिलाफ बीघापुर थाने में तहरीर दी है।
लकड़ी तोड़ रहा अधेड़ पेड़ से गिरने से घायल
बांगरमऊ (ब्यूरो)। कोतवाली के गांव रूरी सादिकपुर में पेड़ चढ़कर लकड़ियां तोड़ रहे अधेड़ का पैर फिसलने से नीचे गिर गया। परिजन उसे स्वास्वास्थ्य केंद्र लाए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव रूरी सादिकपुर निवासी जगतपाल पुलिस विभाग में चौकीदार के पद पर तैनात है। सोमवार को वह अलाव तापने के लिए एक बाग में सूखी लकड़ी तोड़ने गया था। पेड़ पर चढ़कर लकड़ी तोड़ने लगा। इससे उसका पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिर गया।