फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती कार्यक्रम का सर्कुलर भूलीं प्रभारी बीएसए, शिक्षकों में ऊहापोह

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी जयंती कार्यक्रम का सर्कुलर भूलीं
विज्ञापन


उन्नाव। राष्ट्रपिता महात्मा गंाधी का जन्म दिवस सोमवार को पूरे देश में मनाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने स्कूलों में बच्चों के बीच विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन कराने का खाका तैयार किया है। मुख्य सचिव ने आयोजन का ब्योरा डीएम व शिक्षा विभाग को भेजा है। वहीं बीएसए की तरफ से बीईओ व बीआरसी स्तर पर कार्यक्रम संबंधी सर्कुलर जारी न होने से ब्लाक स्तरीय अधिकारियों में शाम तक ऊहापोह रही।


केंद्र व सूबे की सरकार ने गांधी जंयती को वृहद स्तर पर मनाने की तैयारियां की हैं। प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने 27 सितंबर को सभी डीएम को ई-मेल कर ‘महात्मा गंाधी जयंती’ समारोह को धूमधाम से मनाने का कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत सभी सरकारी कार्यालयों व स्कूल भवनों में सुबह 8 बजे राष्ट्रपिता के चित्र पर माल्यार्पण होगा। स्कूलों में विशेष तौर पर छात्रों के बीच वाद-विवाद, गोष्ठी, चित्रकला प्रतियोगिताएं होनी हैं। रविवार शाम तक स्कूलों में आयोजन की रूपरेखा संबंधी किसी भी तरह के दिशा निर्देश प्रभारी बीएसए ने ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



अन्य विभागीय अधिकारियों से कार्यक्रम की जानकारी होने पर जिम्मेदार अधिकारी व शिक्षक आयोजन कराने को लेकर ऊहापोह में फंसे रहे। प्रभारी बीएसए नसरीन फारूकी से मामले को लेकर सीयूजी नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।


- मुख्य सचिव ने गांधी जयंती पर स्कूलों में विविध कार्यक्रमों के दिए हैं निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें