फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर की बेटी सहित 15 और कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
हसनगंज के हैदराबाद में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद एंबुलेंस है कोविड अस्पताल ले जाते स्वा? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में गंगाघाट के निवर्तमान कोतवाल की बेटी सहित 19 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। इनमें 10 संक्रमित शुक्लागंज के हैं। सभी को औरास व सरस्वती मेडिकल कॉलेज के कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पूर्व में कोरोना संक्रमित पाए गए गंगाघाट कोतवाल (अब निवर्तमान) के संपर्क में रहे 20 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। गुरुवार को आई रिपोर्ट में उनकी 23 साल की बेटी, कोतवाली में तैनात 23 वर्षीय महिला सिपाही व 24 वर्षीय पुरुष सिपाही, के अलावा पोनीरोड निवासी 55 वर्षीय अधेड़, उसकी 52 साल की पत्नी व 19 साल की बेटी, प्रेमनगर मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय महिला व उसकी 2 साल की बेटी और 12 साल का किशोर व मोहल्ले का ही एक अन्य युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। शहर के मोहल्ला तालिब सरांय निवासी 30 वर्षीय महिला व उसकी 3 साल की बेटी, मोहल्ला बंदूहार की 18 वर्षीय युवती, मियागंज ब्लॉक के हैदराबाद नगर पंचायत निवासी 40 वर्षीय महिला व 45 साल के युवक की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, तीन की रिपोर्ट ट्रूनेट मशीन से पॉजिटिव आई है। वहीं, हरदोई निवासी महिला जिसका मायका नदियासा(उन्नाव) है, उसकी लखनऊ से आई रिपोर्ट में संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में 15 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई हैं। संक्रमितों को औरास व सरस्वती मेडिकल कालेज में बनाए गए कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें गंगाघाट के एक युवक की जांच कानपुर में हुई थी। उसका कानपुर में ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

अब तक 295 लोग कोरोना पॉजिटिव
जिले में अब तक 295 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। स्वस्थ होने पर 121 को डिस्चार्ज किया गया है जबकि, पांच लोगों की मौत हो चुकी है। 169 संक्रमितों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमितों में 76 प्रवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें