पुरवा। कार्तिक पूर्णिमा की छुट्टी घोषित होने के बाद भी एक स्कूल खुला होने पर उसे बंद कराया गया। वहीं आठ स्कूलों में लगे वाहनों का एआरटीओ से जारी अनुबंध पत्र मांगा गया। चेतावनी दी गई अनुबंधपत्र न होने पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते हैं तो जिम्मेदारी स्कूल प्रशासन की होगी।
पुरवा-बछरावां रोड पर संचालित रामकली बुद्धीलाल साहू शिक्षण संस्थान छुट्टी के दिन भी खुला था। किसी ने एसडीएम राजेंद्र कुमार से शिकायत की। उन्होंने बीईओ बीईओ विनय कुमार दीक्षित से स्कूल बंद कराने के निर्देश दिए। एबीआरसी संतोषी नंदन शुक्ला व संकुल प्रभारी उमेशचंद्र मिश्रा स्कूल पहुंचे। बच्चे मिलने पर प्रधानाचार्या आसिफा रिजवान ने बताया कि गुरुनानक जयंती मनाने के लिए स्कूल खोल गया था।
एबीआरसी ने छुट्टी के दिन दोबारा स्कूलों का संचालन न करने का निर्देश दिए। वहीं क्षेत्र के आठ निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों से स्कूलों में बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों का अनुबंधपत्र दिखाने के निर्देश दिए।
-छुट्टी के दिन खुला मिलने पर एक स्कूल बंद कराया