फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एआरवी के लिए अनिवार्य होगा आधार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सरकारी अस्पतालों में अब बिना आधार कार्ड के एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) नहीं लग सकेगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसे अनिवार्य कर दिया है। इंजेक्शन लगवाने से पहले मरीज को अपना आधार कार्ड जमा करना होगा। पहले से तय प्रारूप पर मरीज का ब्योरा व आधार नंबर भरने के बाद ही एआरवी लग सकेगी।
विज्ञापन



कुत्ता या बंदर के काटने पर एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाना आवश्यक होता है। जिला अस्पताल में काउंसलिंग के बाद मरीज को वैक्सीन लगाई जाती है। प्रतिदिन 30 से 50 लोग वैक्सीन लगवाने अस्पताल पहुंचते हैं। उधर सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एआरवी का टोटा होने से वहां के मरीज भी जिला अस्पताल पहुंच जाते हैं। इससे मरीजों की संख्या सौ से ऊपर हो जाती है।

अस्पताल में एआरवी लगवाने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही उसके दुरुपयोग की आशंका भी बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मरीज को आधार कार्ड हर हाल में जमा करना होगा। आधार कार्ड के साथ ही अस्पताल के रजिस्टर में मरीज का नाम, पता, उम्र, वैक्सीन की डोज का ब्योरा भरा जाएगा। सीएमएस डा. एम लाल ने बताया कि अब आधार कार्ड की कॉपी लेने के बाद ही इंजेक्शन लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-इंजेक्शन के दुरुपयोग पर स्वास्थ्य विभाग ने आधार अनिवार्य किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें