पुरवा। पासखेड़ा स्थित गोशाला में बंद मवेशियाें के मरने का वीडियो वायरल होने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने रखवाली करने वाले युवक से जानकारी ली तो पता चला सांड़ ने एक गाय को पटक दिया था। इससे वह बेहोश हो गई थी।
पासाखेड़ा स्थित बाजार के निकट गोशाला बनवाई गई है। इसमें करीब 120 मवेशी बंद हैं। जिन्हें चारे पानी की व्यवस्था भी कराई जा रही है। रविवार को सोशल मीडिया पर मवेशी की मौत होने का वीडियो वायरल हुआ। ईओ ने गोशाला की रखवाली कर रहे जगतपाल सिंह से मामले की जानकारी ली।
गाय का पशु चिकित्सक को भेजकर इलाज कराया। प्रधान पुत्र रोहित शुक्ला ने बताया 4 मार्च से गौशाला मे 120 मवेशी बंद हैं। ग्राम पंचायत निधि से मिले 17 हजार रुपये में 12 हजार रुपये का भूसा, पुआल कटा पिंजर खरीद कर मवेशियों को खिलाया जा रहा है। देखभाल के लिए चार मजदूर भी लगाए गए हैं। मवेशी की मौत का वायरल वीडियो निराधार है।
-सांड़ के पटकने से एक गाय थी घायल, कराया गया इलाज