उन्नाव। सर सैय्यद पब्लिक स्कूल के 16 खिलाड़ियों का चयन सीआईएससीई जोनल बॉक्सिंग ट्रायल (नॉर्थ जोन) में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता आगामी 10 जुलाई 2026 को आगरा में आयोजित की जाएगी।
ट्रायल का आयोजन सर सैय्यद पब्लिक स्कूल में हुआ था। अंडर-17 बालिका वर्ग में अनन्या सिंह, आयशा, रितिका, सूर्यांशी, आराध्या, विधि, आस्था और कनीज आयशा का चयन हुआ। अंडर-14 बालक वर्ग से विराट, मोहम्मद अफ्फान, मोहम्मद शोएब, समर सिंह, यशस्वी, आदित्य कुमार और युवराज सिंह चयनित हुए। अंडर-19 बालक वर्ग में सुल्तान आतिफ ने भी जगह बनाई। प्रधानाचार्य सादिया कमाल ने बताया कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। स्कूल प्रबंधन ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।