फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: जिले में चार और कोरोना पॉजिटिव, अब संख्या हुई 16

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव/असोहा जिले के दो तहसील क्षेत्रों में मुंबई से लौटे चार और प्रवासी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। चारों को बिछिया के कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि संक्रमितों के संपर्क में आए 40 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। गांवों में हॉटस्पॉट चिह्नित कर बैरिकेडिंग लगाई गई हैं।
विज्ञापन

यहां ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से घर में ही रहने की अपील की है। जिले में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 16 पहुंच गई है। इनमें एक की बुधवार को कानपुर में मौत हो गई थी जबकि चार ठीक होकर घर जा चुके हैं।
पुरवा तहसील के ब्लॉक असोहा के बैगांव निवासी युवक (32) मुंबई में कपड़े की दुकान में काम करता था। 17 मई की सुबह डीसीएम से 35 लोग मुंबई से वापस लौटे थे। इसमें 24 बैगांव के और 11 लोग बिहार व अचलगंज थानाक्षेत्र के रहने वाले हैं। सभी को गांव के जूनियर स्कूल में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था।
विज्ञापन

बाद में सभी की गोसाईंखेड़ा जीजीआईसी में थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। 12 प्रवासियों में बुखार के लक्षण पाए जाने पर शाम को दोबारा थर्मल स्क्रीनिंग कराने को कहा गया था। लेकिन दोबारा जांच होने से पहले ही वह क्वारंटीन सेंटर से चले गए थे। असोहा सीएचसी प्रभारी डॉ. वीपी सिंह ने पुलिस को सूचना दी। इसपर देर रात सभी 12 युवक क्वारंटीन सेंटर लौटे थे। इन सभी को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इन्हीं में शामिल एक युवक की रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई है।
गुरुवार सुबह बीडीओ धर्मेंद्र सिंह, पुरवा कोतवाल केएन पांडेय, सीएचसी प्रभारी बीपी सिंह गांव पहुंचे। उन्होंने बैरिकेडिंग और सैनिटाइजेशन शुरू कराया। संक्रमित युवक के पिता, मां, भाई, भाभी, पत्नी, भतीजा व डेढ़ साल के बच्चे को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया है। जबकि मोहल्ले के 25 लोगों को जीडीआरसी सेंटर में क्वारंटीन किया गया है। इनके भी सैंपल भेजे जा रहे हैं।
इसी असोहा ब्लॉक के गांव सेमरी निवासी युवक(22) 17 मई की शाम अपने दो अन्य साथियों के साथ मुंबई से ट्रक में बैठकर गांव लौटा था। तीनों बिना सूचना दिए अपने घर चले गए। ग्रामीणों के विरोध पर अगले दिन 18 मई को तीनों को गोसाइखेड़ा स्थित राजकीय विद्यालय सेंटर में क्वारंटीन किया गया था। जांच में तीनों को जुकाम, बुखार होने पर सरस्वती मेडिकल कालेज में आइसोलेट कराया गया था।
इसमें एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव जबकि दो की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एसडीएम राजेश चौरसिया, सीओ रमेश प्रलंयकर व स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। गांव में सैनिटाइज काम शुरू कराने के साथ 900 घरों की 5 हजार आबादी को होम क्वारंटीन किया गया है। संक्रमित युवक की मां, भाई व बहन को आइसोलेट कराया गया है।
आसीवन व औरास प्रतिनिधि के अनुसार हसनगंज तहसील क्षेत्र की नगर पंचायत रसूलाबाद के मोहल्ला निराला नगर निवासी युवक (28) गांव में ही रहने वाले अपने साथी के साथ 18 मई को मुंबई से ट्रक से आया था। दोनों युवकों को गांव के बाहर उच्च प्राथमिक स्कूल में क्वारंटीन किया गया था। जुकाम व हल्का बुखार होने पर 19 मई को दोनों की सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट किया गया था।
इनमें एक युवक रिपोर्ट पॉजिटिव जबकि साथी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। डिप्टी सीएमओ डॉ. विजय गुप्ता, मियागंज सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश वर्मा, डॉॅ. विकास सिंह, डॉ. रामप्रकाश यादव, ईओ दीपक श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी हसमत अली ने निराला नगर मोहल्ला के एक किमी क्षेत्र के बेगम नगर, अटल नगर व सुभाष नगर मोहल्ले को सील कर दिया गया है। सैनिटाइजेशन का काम शुरू कराया गया है। यहां कोरोना संक्रमित के साथी को ही आइसोलेट किया गया है।
औरास ब्लाक के गांव राईरायपुर निवासी (22) वर्षीय युवक पिता, भाई, दो चचेरे भाई व एक फु फेरे भाई के साथ मुंबई में कपड़ों में प्रेस करने का काम करता था। 15 मई की सुबह सभी गांव पहुंचे और क्वारंटीन सेंटर न जाकर सीधे घर पहुंच गए। लेकिन घर में वह सब छत पर रहे। किसी के संपर्क में नहीं आए। 18 मई को पिता-पुत्र दोनों को सांस लेने में तकलीफ हुई। दोनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जांच कराने आए।
डॉ. ने दोनों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज भेज दिया। यहां बुधवार देर रात बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव व पिता की निगेटिव आई। गुरुवार सुबह एडीओ पंचायत शैलेंद्र दुबे, एसओ ओमप्रकाश रजन व पीएचसी प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव टीम के साथ गांव पहुंचे। सैनिटाइजेशन कराने के साथ चूने का छिड़काव कराया गया।
यहां 400 मीटर की परिधि में आने वाले 50 घरों की करीब 2 हजार की आबादी होम क्वारंटीन की गई। वहीं, साथ लौटे चार भाइयों को भी आइसोलेट किया गया है। गांव को जोड़ने वाले मार्गों को बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया गया है। पुलिस कर्मी भी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें