फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे में उतरा करंट, फैक्टरी कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। पंखे की मरम्मत करते समय करंट की चपेट में आने से फैक्टरी कर्मी की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



अचलगंज थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी उमाकांत गुप्ता (55) पुत्र सैफू गहरा स्थित एक जूता फैक्टरी में काम करता था। मंगलवार सुबह वह फैक्टरी से घर लौटा। इस दौरान घर में खराब टेबल फैन की मरम्मत करने लगा। तभी पंखे में करंट उतर आया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। पास में मौजूद परिजन जब तक कुछ समझ पाते तब तक उमाकांत बेहोश हो गया।

परिजनों ने पंखे का तार हटाने के बाद उमाकांत को अचलगंज अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उमाकांत को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उमाकांत की मौत से पत्नी सीता का रो रोकर बुरा हाल हो गया। उसके दो बच्चे हैं। जिनमें विनय कुमार व राजाबाबू हैं। मृतक उमाकांत चार भाईयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें