फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न पढ़ने वाले बच्चों का बीईओ व प्रधान शिक्षक कराएंगे नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई न करने वाले बच्चों के दाखिले की जिम्मेदारी बीईओ व प्रधान शिक्षक की होगी। इस बार समय से पहले स्कूलों का संचालन होने से स्कूलाें में शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति के निर्देश हैं। पांच दिन में स्कूल में नामांकन कराने वाले छात्र-छात्राआें की रिपोर्ट 30 जून तक बीएसए शासन को भेजेंगे।
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों में बच्चों का नामांकन बढ़ाने के लिए सरकार हर साल प्रयास करती है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत नामांकन जुलूस निकालकर, अभिभावकों से संपर्क कर, शिक्षकों को घर- घर जाकर स्कूल से बाहर बच्चों को लाने का प्रयास करती है। कई ऐेसे स्कूल हैं जहां बच्चों की संख्या 30 से 40 है और उन स्कूलों में पांच शिक्षक तैनात हैं। ऐसे में सरकार को वेतन देने में नुकसान उठाना पड़ता है। नियमानुसार एक स्कूल में 30 छात्रसंख्या पर एक शिक्षक की तैनाती होनी चाहिए। पूरा साल बीत जाने के बाद भी नामांकन संख्या में इजाफा नहीं होता। जिले में 2305 प्राथमिक व 839 उच्च प्राथमिक स्कूल हैं।

इसमें प्राइमरी स्कूल में 1.30 लाख व जूनियर स्कूल में 75000 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। इस बार नामांकन बढ़ाकर छात्र छात्राओं की संख्या तीन लाख करने का लक्ष्य है। बीईओ मुख्यालय अजीत निगम ने बताया कि 25 जून से स्कूल खुलने के बाद पांच दिन लगातार अभियान चलाकर आउट आफ स्कूल बच्चों को नामांकित किया जाएगा। 30 जून को रिपोर्ट भेजने के बाद जुलाई माह में भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें