फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सरकारी स्कूलों में होगा पूर्व छात्र सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अब सरकारी स्कूलों में भी पूर्व छात्र सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। स्कूल व कॉलेज के शिक्षक यहां से पढ़कर अच्छे पदों पर पहुंचे छात्रों की सूची तैयार करेंगे। बाद में एक सम्मेलन कर उन्हें बुलाया जाएगा। इससे पढ़ाई करने वाले छात्रों को प्रोत्साहन मिलेगा साथ ही स्कूल की दशा सुधारने में भी वह कारगर साबित होंगे।
विज्ञापन



परिषदीय स्कूलों के साथ सराकरी इंटर कॉलेजों के बच्चों प्रोत्साहित हो वह अपने सीनियर छात्र छात्रों से कुछ अच्छा सीखें और उनके बताए रास्ते पर चलकर मंजिल पाए। इसके लिए पहली बार सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरकारी स्कूलों में भी पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किए जाने के निर्देश जारी किए हैं।

बीएसए व डीआईओएस को निर्देश दिए गए हैं कि वह पहले स्कूलों में पढ़ाई कर निकले छात्र छात्राएं जो अब कहीं न कहीं अच्छे पदों पर तैनात हैं। उनसे संपर्क करने की कोशिश करें। संपर्क होने के बाद साल में स्कूल में एक बार पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन हो। उच्च पदों पर कार्यरत लोग अपने स्कूल को आगे बढ़ाने में भी मदद करेंगे। जिले में 2300 प्राथमिक व 809 उच्च प्राथमिक स्कूलों के अलावा 30 इंटर कॉलेज संचालित हैं। इसमें अब पुराने छात्रों की खोज के लिए अभिलेखों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सरकारी स्कूलों में पढ़कर अच्छे पदों पर पहुंचे छात्रों को सीएम ने बुलाने के जारी किए निर्देश
-पुरातन छात्र अनुभव साझा करने के लिए स्कूल को आगे बढ़ाने में भी करेंगे मदद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें