फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 गरीबों के लिए प्रधान ने शुरू की पेंशन योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। ब्लाक सिकंदरपुर कर्ण की ग्राम सभा ताजपुर नौबस्ता के ग्राम प्रधान व भाजपा नेता राजकुमार शुक्ल ने निर्धन परिवारों को अपने पास से हर महीने तीन सौ रुपये पेंशन देने की अनूठी पहल की है। इसके लिए गांव के 51 निर्धन परिवारों का चयन किया है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान राजकुमार शुक्ल का कानपुर में तंबाकू का व्यवसाय है। उन्होंने अपने गांव के 51 गरीब परिवारों को प्रति माह अपनी पूंजी से 300 रुपये देने की योजना लागू की है। उन्होंने इसे प्रधान पेंशन योजना का नाम दिया है। यह धनराशि नगद दी जाएगी।

सोमवार को गांव में ही एक कार्यक्रम कर उन्होंने पहले चरण में चयनित परिवाराें में 12 गरीब परिवारों के सुखविंद, शंकरदयाल, रामचंद्र, सोभालाल, निर्मला, जयंती देवी, सोनी, विलासा देवी, केतकी देवी, सन्नोदेवी, फूलमती व रामचंद्र को 300 रुपये पेंशन वितरित की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रहे हैं। उन्हीं से प्रेरित होकर यह कदम उठाया है। अगले महीने से इन निर्धनों को इसका लाभ मिलने लगेगा। इस दौरान भाजपा नेता आनंद अवस्थी, बबलू द्विवेदी, अमोल शुक्ल, ओमप्रकाश मिश्र, रजनू अग्निहोत्री व अशोक रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें