फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकत्रियों की मांग, मानदेय 15 हजार हो

Sat, 01 Oct 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
anganbari - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उप्र की ओर से शुक्रवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रखा गया। कार्यकत्रियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकत्रियों ने लखनऊ में चल रहे धरने के दौरान दो कार्यकत्रियों की मौत पर शोक संवेदना भी व्यक्त की। कार्यकत्रियों ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगों को मान नहीं लेती, हड़ताल जारी रखेंगी। कहा कि सीएम ने जो मानदेय बढ़ाया है उसका महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ बहिष्कार कर रहा है। इस दौरान कार्यकत्रियों ने शिक्षामित्रों की तरह उन्हें भी राज्य कर्मचारी घोषित कर कार्यकत्रियोें को 15 हजार व सहायिकाओं को 10 हजार मानदेय की मांग उठाई। इस मौके पर माधुरी कुशवाहा, सुनीता मिश्रा, सुधा मौर्या, शैलेंद्री गौड़, सरोजनी सिंह, गीता शुक्ला भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें