फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ओपीडी में पहुंचे 147 व इमरजेंसी में भर्ती हुए 14 बुखार के मरीज

Fri, 08 Aug 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
मरीजों को देखते फिजीशियन डॉ.कौशलेंद्र प्रकाश। - फोटो : मरीजों को देखते फिजीशियन डॉ.कौशलेंद्र प्रकाश।
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल की ओपीडी में गुरुवार को 147 बुखार पीड़ित पहुंचे। डॉक्टरों ने उन्हें जांच कराने की सलाह दी। वहीं इमरजेंसी में 14 मरीजों को भर्ती किया गया। डेंगू व मलेरिया की आशंका पर जांच के लिए खून का सैंपल भेजा गया।
विज्ञापन

इन दिनों वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ गया है। इससे जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों की भीड़ हो रही है। गुरुवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 147 बुखार के फिजीशियन के पास पहुंचे। फिजीशियन डॉ.कौशलेंद्र प्रकाश ने बताया कि इन मरीजों को सात दिन से बुखार आ रहा था। इसलिए जांच कराने की सलाह दी गई है।
शुक्रवार को जांच रिपोर्ट दिखाने को कहा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे का इलाज किया जाएगा। वहीं इमरजेंसी वार्ड में 14 मरीज पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें भर्ती किया। डेंगू व मलेरिया की आशंका पर इन मरीजों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

डॉक्टर ने बताया कि खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। मच्छरों से बचाव करें, कूलर का पानी नियमित बदलते रहें। छतों पर रखे पुराने सामान में पानी भरा हो तो उसे हटा दें। अधिक दिनों तक पानी भरा रहने से मच्छर पनपते हैं। गंदगी और जलभराव न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें