फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल मैप से पकड़ी जाएंगी अवैध कालोनियां

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। प्राधिकरण क्षेत्र में अनियमित तरीके से बसाई गई कॉलोनियों का गूगल मैप तैयार कराने की कवायद शुरू की गई है। प्राधिकरण ने इसकी जिम्मेदारी पीसीएम मैनेजमेंट कंसलटेंसी प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी है। सेटेलाइट से शहर की तस्वीर लेने के बाद जमीन का ऑडिट कराया जाएगा। इससे अनाधिकृत तौर पर बसाई गई कॉलोनियों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन



उन्नाव शुक्लागंज विकास प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जा और अतिक्रमण अब आम है। विभागीय कर्मियों की मदद से प्राधिकरण की बेशकीमती भूमि पर बड़े स्तर पर हेराफेरी होती है। जमीनों का बैनामा भी कई कई बार किया जाता है। किसी की संपत्ति की पावर आफ अटार्नी बदलकर दूसरे को संपत्ति बेच दी जाती है। ऐसे सभी मामलों को रोकने के लिए शासन के निर्देश पर प्राधिकरण ने लैंड ऑडिट की प्रक्रिया शुरू की है।

प्राधिकरण सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि कंपनी सेटेलाइट से पहले तस्वीर लेगी। इसके बाद क्षेत्र का सर्वे किया जाएगा। सेटेलाइट की तस्वीर से भविष्य में होने वाले सर्वे से अनाधिकृत कॉलोनियों व निर्माण की पहचान हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पीसीएम कंपनी सेटेलाइट से लेगी शहर की तस्वीर
-प्राधिकरण की भूमि का होगा लैंड आडिट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें