फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय टीम को सिरधरपुर के ग्रामीणों ने घेरने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद। विकासखंड के ग्राम सिरधरपुर में स्वच्छता सर्वे करने पहुंची दो सदस्यीय केंद्रीय टीम को ग्रामीणों ने बंधक बनाने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी प्रकार आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और टीम को अपने साथ लेकर गई।


विकासखंड के ग्राम सिरधरपुर के हालात बद्तर हैं। खड़ंजे टूटे पड़े हैं। नालियों का पानी व कीचड़ सड़कों पर भरा पड़ा है। यहां तैनात ग्राम विकास अधिकारी पर लगातार काम के प्रति लापरवाही के आरोप लगते रहे हैं। मंगलवार दोपहर दिल्ली से स्वच्छ भारत मिशन के तहत दो सदस्यीय टीम गांव स्वच्छता सर्वे करने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से मिलकर लौट जाने का आरोप लगाकर टीम को खरीखोटी ही नहीं सुनाई बल्कि गांव की नालियां व कीचड़ आदि दिखाया। टीम द्वारा संतोषजनक उत्तर न देने पर ग्रामीणों ने टीम को बंधक बनाने का प्रयास किया और धक्कामुक्की की। टीम ने तत्काल डीपीआरओ को फोन पर घटना की जानकारी दी। जिसपर बांगरमऊ कोतवाली पुलिस और खंड विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर मामले को शांत कराया।


-संतोषजनक उत्तर न देने पर आक्रोशित हुए गांव के लोग
-पुलिस ने किसी प्रकार ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें