फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिक उपकेंद्र में हुई मरम्मत, 14 घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। दही चौकी स्थित सोनिक विद्युत उपकेंद्र में 11 केवी के जर्जर पैनल को बदले जाने के कारण औद्योगिक क्षेत्र सहित आवास विकास कालोनी व अन्य क्षेत्रों में 14 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। पानी का भी संकट रहा।
विज्ञापन

पैनल जर्जर होने से आएदिन फाल्ट होते थे। बुधवार सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक पैनल को बदलने का काम हुआ। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र प्रथम, औद्योगिक क्षेत्र द्वितीय, चमरौली प्रथम व द्वितीय फीडर, आवास विकास कालोनी के साथ 11 केवी पोषक कोल्ड स्टोरेज, 400 केवी कालोनी, की बिजली आपूर्ति बंद रही।
पानी न आने के कारण लोग परेशान रहे। चमरौली फीडर से जुड़े गांवों में हैंडपंपों पर लाइन लगी रही।
वहीं शहर की भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। मोती नगर फीडर से बिजली आती-जाती रही। उधर सुबह सात से आठ बजे तक पूरन नगर और कब्बाखेड़ा फीडर भी बंद रहा। पीडी नगर में कॉलेज रोड की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें