फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: भाई-बहन सहित डायरिया और बुखार के 14 भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। इमरजेंसी वार्ड में रविवार को डायरिया पीड़ित सगे भाई-बहन सहित 14 गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया। इसके अलावा जनरल वार्ड में भी 14 मरीज बुखार व डायरिया के भर्ती हैं।
विज्ञापन


इन दिनों गर्मी की वजह से डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है। पुरानी बाजार निवासी मोहम्मद हसीन की छह साल की बेटी जाहिरा और पांच साल के बेटे फैज को रात दो बजे से उल्टी और दस्त की समस्या हुई। परिजनों ने रात में नजदीकी डॉक्टर को दिखाया। इसके बाद रविवार सुबह हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने इमरजेंसी वार्ड में बच्चों को भर्ती किया। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है।
इसके अलावा 12 अन्य व जनरल वार्ड में भर्ती 14 मरीजों का भी इलाज जारी है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ब्रज कुमार ने बताया कि खानपान में दिक्कत व गंदगी की वजह से बच्चे डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। बच्चों की दूध की बोतल गर्म पानी से साफ करें। इसके अलावा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे। दस्त होने पर थोड़ी, थोड़ी देर में ओआरएस का घोल पिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें