फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक अधिकारियों ने बैडमिंटन व शतरंज में दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा संघ की लखनऊ में हुई 23वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के न्यायिक अधिकारियों का दबदबा रहा। एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता में एडीजे पंचम व टेबल टेनिस में एडीजे चतुर्थ ने खिताब जीता। इसके अलावा अन्य प्रतियोगिताओं में भी न्यायिक अधिकारियों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन



केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में 8 से 10 फरवरी तक हुई तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में जनपद के अपर जिला जज पंचम रणंजय वर्मा ने एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की। वहीं अपर जिला जज षष्ठम अखिलेश दुबे उप विजेता रहे। इसके अलावा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अपर जिला जज चतुर्थ कुमुदनी वर्मा विजेता बनीं।

वहीं शतरंज प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाली अपर जिला जज प्रीती सिंह ने रिले रेस में जीत दर्ज की। न्यायिक अधिकारियों का मैदान पर हौसलफजाई करने के लिए जिला जज अखिलेश तिवारी अन्य न्यायिक अधिकारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- एडीजे पंचम ने बैडमिंटन व एडीजे चतुर्थ जीती टेबल टेनिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें