फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीखी गांव में पुलिस-प्रशासन का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीखी गांव में पुलिस-प्रशासन का अलर्ट
विज्ञापन



उन्नाव। दस मुहर्रम को ताजिया दफन करने को लेकर तीन वर्ष पूर्व हुए ग्राम पीखी के विवाद पर प्रशासन की पैनी नजर है। मुहर्रम जुलूस के आयोजन के दो दिन पहले एसडीएम व सीओ ने गांव में चौपाल लगाकर शांतिप्रिय माहौल में पर्व मनाने की अपील की। अप्रिय घटना होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पीखी में तीन साल पहले ताजिया दफन करने को लेकर दो वर्ग आमने-सामने हो गए थे। इस दौरान काफी बवाल हुआ। पूर्व में हुए बवाल को लेकर प्रशासन इस बार काफी सतर्क है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों की गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हैं। शुक्रवार को एसडीएम सफीपुर कृपाशंकर यादव व सीओ कुंवर बहादुर सिंह ने गांव के जूनियर स्कूल प्रांगण में ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई। चौपाल में दोनों वर्ग के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिकारियों ने ग्रामीणों से आपसी भाईचारे के साथ मुहर्रम व विजयदशमी पर्व मनाने की अपील की। इस दौरान विवाद के हालात बनने पर अधिकारियों ने चौपाल के माध्यम से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया।

- पूर्व में हुए बवाल के चलते मुहर्रम पर्व पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें