फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य सीटों के लिए 131 नामांकन

Sat, 10 Oct 2015 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
अफरातफरी के बीच शुक्रवार को अंतिम चरण के लिए चार ब्लाकों की जिला पंचायत सदस्य सीटों के लिए 131 नामांकन पत्र दाखिल हुए। अधिकतर प्रशासनिक व पुलिस अफसरों के चुनाव में व्यस्त होने के कारण कलेक्ट्रेट में जमकर आचार संहिता की धज्जियां उड़ीं।
विज्ञापन


 
पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध न होने के कारण नामांकन कराने आए उम्मीदवारों के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान गेट पर भी भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।


उधर, सिकन्दरपुर सरोसी में क्षेत्र पंचायत सदस्य सीटों के लिए 372 पर्चे दाखिल हुए। अचलगंज संवाददाता के अनुसार, सिकन्दरपुर करन में 533 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान ब्लाकों में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन



तीसरे चरण में बांगरमऊ, गंजमुरादाबाद, सफीपुर व फतेहपुर चौरासी की जिला पंचायत सदस्य सीटों के लिए दाखिल किए गए 160 नामांकन पत्रों की जांच हुई। नाम वापसी शनिवार दोपहर 3 बजे तक होगी। उधर, सफीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, बीडीसी सीटों में दाखिल किए गए 420 पर्चे सही पाए गए।


गंजमुरादाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, अब 387 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां कुल 391 पर्चे दाखिल हुए थे जिसमें चार अवैध पाए गए। बांगरमऊ में दाखिल हुए 389 पर्चे जांच में सही पाए गए।


फतेहपुर चौरासी प्रतिनिधि के अनुसार, रिटर्निंग आफीसर एसके दुबे ने बताया कि विकासखंड की कुल 76 सीटों के लिए 318 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया था। जांच में सभी वैध पाए गए। इनमें आरक्षित 264 और अनारक्षित 54 हैं।
विज्ञापन



एसके दुबे के मुताबिक, सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेेंगे। 3 बजे के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें