फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: रोजगार मेले में 13 प्रतिभागियों को मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा। जिला प्रशासन की पहल पर सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज लिमिटेड (एसआईएस) ने शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय पर रोजगार मेले का आयोजन किया। कंपनी के अधिकारियों ने शैक्षिक योग्यता और शारीरिक दक्षता जांचने के बाद 13 प्रतिभागियों चयन किया।
विज्ञापन

सुपरवाइजर और सुरक्षा सैनिकों की भर्ती के लिए आयोजित रोजगार मेले में 18 युवाओं ने प्रतिभाग किया। कंपनी के अधिकारियों ने प्रतिभागियों की शैक्षिक योग्यता, शारीरिक दक्षता और साक्षात्कार के बाद 13 प्रतिभागियों को सुरक्षा सैनिक के पद पर चयनित किया। कंपनी कमांडेंट करुणाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद और एसआईएस के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। सुरक्षा सैनिक पद के लिए लंबाई 168 सेंटीमीटर, सीना 80-85 सेंटीमीटर, उम्र 21 से 37 वर्ष, वजन 56 से 90 किलो और हाईस्कूल उत्तीर्ण होना जरूरी है। वहीं, सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए इंटरमीडिएट होना अनिवार्य है।
बताया कि आए हुए प्रतिभागियों के प्रमाण पत्रों की जांच के बाद शारीरिक दक्षता की जांच की गई। इसमें पांच अभ्यर्थी शारीरिक मापदंड में बाहर हो गए। इसके बाद 13 प्रतिभागियों का साक्षात्कार कर उनका चयन सुरक्षा सैनिक के लिए किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को एक माह के प्रशिक्षण के बाद नौकरी पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन


मौरावां निवासी अमरेंद्र ने बताया कि वह इंटरमीडिएट उत्तीर्ण हैं। देश सेवा का सपना बचपन से रहा। वह सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। रोजगार मिलने से तैयारियों में आने वाला खर्च खुद वहन करेंगे।
-
चिलौली निवासी अभिषेक ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में इंटरमीडिएट से आगे की पढ़ाई के लिए समस्या आ रही थी। नौकरी मिलने से वह पढ़ाई में आने वाला खर्च उठा सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें