उन्नाव। सेवा योजन विभाग की ओर आयोजित रोजगार मेले में 125 युवाओं का चयन किया गया। छह कंपनियों ने मिलकर युवाओं का साक्षात्कार लिया। इन्हें प्रशिक्षण के बाद नियुक्ति दी जाएगी।
शहर के एबी नगर स्थित डीएसएन कॉलेज में मंगलवार को जिला सेवायोजन विभाग की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 178 युवाओं ने पंजीकरण कराया। इसके बाद छह कंपनियों के प्रतिनिधियों ने मिलकर युवाओं का साक्षात्कार लिया। इसमें योग्यता और अनुभव के आधार पर 125 युवाओं को नौकरी के लिए चयनित किया। कुछ युवाओं के अभिलेख में दिक्कत और कुछ कंपनी के लिए उपयुक्त नहीं मिले। इस वजह से उनका चयन नहीं किया गया। जिला सेवा योजन अधिकारी प्रीति चंद्रा ने बताया कि चयनित युवाओं को पहले 15 दिन के शुरुआती प्रशिक्षण के बाद इन्हें नियुक्ति दी जाएगी। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव, अनिल कुमार, विनय तिवारी, सहायक सेवा योजन अधिकारी आस्था व अन्य मौजूद रहे।
कंपनी- पद-चयनित युवा
स्टाॅर ग्रुप-सुपवाइजर - 46
पुखराज-सेल्स मैन - 13
सुपर हाउस-सुपरवाइजर- 11
ब्राइट फ्यूचर-मार्केटिंग- 30
टाटा मोटर्स-आफिस वर्क-01
प्रथम एजुकेशन-सुपरवाइजर- 24
युवाओं की बात
फोटो नंबर-13- अनुराग।
झलोतर के अनुराग ने बताया कि उनका चयन ब्राइट फ्यूचर कंपनी में हुआ है। कंपनी के प्रतिनिधि ने पहले ट्रेनिंग इसके बाद तैनाती की बात कही है। ट्रेनिंग में आगे की जानकारी होगी।
फोटो नंबर- 14- कुलदीप।
कुरौली के कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रथम एजुकेशन कंपनी के प्रतिनिधि ने अभिलेख जमा करा लिए हैं। फोन करके सूचना देने की बात कही। ट्रेनिंग और नियुक्ति स्थल के आधार पर आगे का निर्णय लेंगे।
-
फोटो नंबर-15- सिक्योरिटी गार्ड पद चयनित युवा। स्रोत: विभाग
सिक्योरिटी गार्ड पद पर आठ युवा चयनित
उन्नाव। सेवायोजन विभाग और जीडीएक्स सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड की ओर से मंगलवार को संयुक्त रूप से सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक कार्यालय में सिक्योरिटी गार्ड भर्ती शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 19 युवाओं ने पंजीकरण कराया। शारीरिक और शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच में उपयुक्त मिलने पर आठ युवाओं का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। डिप्टी कमांडेंट राम किशन ने बताया कि 15 दिन परी चौक नोएडा में प्रशिक्षण के बाद प्रमाणपत्र देकर बड़े औद्योगिक क्षेत्रों में तैनाती दी जाएगी। नौकरी के दौरान 15 से 20 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा। (संवाद)