फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ कमेटियों के गठन पर दिया गया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया) की मासिक बैठक में बूथस्तर पर कमेटियां गठित करने पर जोर दिया गया। वहीं फ्रंटल एवं महिला संगठन की जिला व नगर कमेटियों की सूची 15 दिन के अंदर कैंप कार्यालय में जमा करने को कहा गया है।
विज्ञापन



बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ल ने कही। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी पंचायत के चुनाव की घोषणा होने में कुछ ही समय बचा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने निर्देशित किया है कि सभी पदाधिकारी बूथस्तर तक गठन करें। कहा कि जनपद के सभी बूथों पर कम से कम 20 पदाधिकारियों की टोली होना अनिवार्य है। उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह यादव, जिला महासचिव आलोक निगम, रमेश सिंह, दीपू यादव, कोषाध्यक्ष रितुराज सिंह, पीयूष सिंह, गुड़िया यादव, सुमन तिवारी, शैलेष अवस्थी अशोक यादव, दिनमणिदत्त शुक्ल, कृष्ण कुमार लोधी व अरविंद कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



-प्रसपा की बैठक में जिला व नगर कमेटियों की सूची तलब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें