फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पीसीएस, एसीएफ और आरएफओ की प्री परीक्षा के लिए बनाए 12 केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। 12 अक्तूबर को होने वाली पीसीएस, एसीएफ और आरएफओ की प्री परीक्षा के लिए जिले में 12 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। इन केंद्रों पर दो पालियों में 4800 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस सुनीलदत्त ने बताया कि परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद सीसीटीवी लगे हुए कॉलेजों को केंद्र बनाने के निर्देश दिए गए थे। छात्रों की संख्या को देखते हुए 12 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह आठ से 11:30 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक होगी। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा केंद्र और अभ्यर्थियों की संख्या
अटल बिहारी इंटर कॉलेज 384, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज 384, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज 384, डीएसएन कॉलेज ब्लॉक ए 384, डीएसएन कॉलेज ब्लॉक बी 384, महात्मागांधी इंटर कॉलेज 384, जीआईसी नवाबगंज 384, श्यामलाल इंटर कॉलेज नवाबगंज 384, जीजीआईसी मियागंज 384, एमआरआरएस इंटर कॉलेज कस्टोलवापुरवा 384, एसएवी इंटर कॉलेज अचलगंज 384 और रामनाथ इंटर कॉलेज रुझिहई में 384 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें