उन्नाव। अजगैन थानाक्षेत्र के नवाबगंज कसबे में बिना रेडियोलॉजिस्ट के चलते मिले अल्ट्रासाउंड सेंटर को स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस भेजी है। दो दिन मामला दबाए रखने के बाद गुरुवार को स्वास्थ्य अधिकारियों ने संचालक को नोटिस भेज जवाब मांगा है।
जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने मंगलवार को नवाबगंज कसबे में संचालित हो रहे स्टार अल्ट्रासाउंड सेंटर समेत तीन पैथालॉजी का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण में उन्हें सभी केंद्र मानक के विपरीत संचालित होते मिले थे। स्टार अल्ट्रासाउंड केंद्र में उन्हें संचालक तो मिला था लेकिन रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिला था। डीएम ने एसीएमओ डा. तन्मय कक्कड़ को कार्रवाई के आदेश दिए थे। हालांकि दो दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। गुरुवार को एसीएमओ ने स्टार अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक को नोटिस भेज रेडियोलॉजिस्ट की मौजूदगी न होने के संबंध में जवाब तलब किया है। एसीएमओ डा. तन्मय कक्कड़ ने बताया कि जवाब से संतुष्ट न होने पर सेंटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। फिलहाल सेंटर में ताला डलवा दिया गया है।
-नवाबगंज की तीन पैथालॉजी का डीएम ने किया था निरीक्षण
-एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में नहीं मिला था रेडियोलॉजिस्ट
-पैथालॉजी संचालक को स्वास्थ्य विभाग ने भेजी नोटिस