फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड्ड में गिरकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावा। निर्माणाधीन मकान में ईंट की सफाई कर रहा मजदूर पानी से भरे खड्ड में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। एक घंटे तक अधेड़ का शव वहीं पड़ा रहा। मकान मालिक को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मौरावा थानाक्षेत्र के अहेसा के मजरे लादखेड़ा निवासी रामऔतार कुरील (45) पुत्र रजऊ मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता था। मंगलवार सुबह वह गांव में केशनपाल पासवान के घर मजदूरी करने गया था। यहां दोपहर दो बजे वह दीवार पर बैठकर ईंट की सफाई कर रहा था। तभी संतुलन बिगड़ने से वह पानी से भरे खड्ड में गिर गया।

जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि निर्माण में लगे लोगों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। एक घंटे बाद लोगों ने शव पड़ा देखा। रामऔतार की मौत की सूचना मकान मालिक ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामऔतार की पत्नी की एक वर्ष पूर्व मौत हो गई थी।
विज्ञापन


बेटा सोनू कानपुर में रहकर नौकरी करता है। पिता की मौत की सूचना उसे ग्रामीणों ने दे दी थी। एसओ अमित कुमार तोमर ने बताया हो सकता है कि चक्कर आने की वजह से वह गिर गया हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन


- निर्माणाधीन घर में ईंट की सफाई कर रहा था अधेड़
- एक घंटे बाद परिजनों को घटना की हो सकी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें