फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात की मौत पर सीएचसी में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। नवाबगंज सीएचसी में मृत नवजात लेकर पहुंचे लोगों ने महिला डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हालांकि अन्य डॉक्टरों ने बात कर मामला शांत करा दिया। पीड़ित पक्ष ने किसी अधिकारी से लिखित शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन


नवाबगंज के गोसाई खेड़ा गांव निवासी रामू अपनी गर्भवती पत्नी प्रीती का कई महीनों से नवाबगंज सीएचसी में तैनात एक महिला डाक्टर से इलाज करा रहा था। मंगलवार सुबह घर पर प्रीती ने मृत बच्चे को जन्म दिया। नवजात की मौत से भड़के परिजन प्रीती और नवजात के शव को लेकर सीएचसी पहुंचे और डाक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।

वहीं महिला डॉक्टर का कहना है कि प्रीती की हालत पहले से ही काफी गंभीर थी। एक सप्ताह से उसका इलाज चल रहा था। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था लेकिन परिजन एक नर्सिंगहोम में इलाज करा रहे थे। डॉक्टर के मुताबिक बच्ची की मौत गर्भ में ही ही हो गई थी।
विज्ञापन


परिजनों को इसकी जानकारी दी थी लेकिन वह लोग कुछ सुनने को ही नहीं तैयार थे। बाद में अन्य डॉक्टरों ने पीड़ित परिवार को शांत कराया। परिजनों ने किसी से घटना की लिखित शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन


-परिजनों ने डाक्टर पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप
-अन्य डाक्टरों ने शांत कराया, पीड़ित ने नहीं की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें