फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन संक्रमितों के 11 परिजन आइसोलेट

विज्ञापन
गंजमुरादाबाद में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद रास्ता बंद करते ब्लॉक कर्मचारी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद/अचलगंज(उन्नाव)। बांगरमऊ क्षेत्र के गांव नेवल में बोलेरो चालक सहित दो युवकों की रिपोर्ट शनिवार को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद दोनों परिवारों से बच्चों सहित छह लोगों को आइसोलेट कराया है। गांव के भीतर आने वाले दो रास्तों पर बल्ली लगाकर सील कर दिया गया है। वहीं, घरों को सैनिटाइज कराकर लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन

नेवल निवासी युवक व बोलेरो चालक की रिपोर्ट शनिवार को कोरोना संक्रमित आई थी। संपर्क में रहने वालों में बोलेरो चालक की पत्नी, मां और दो बेटों सहित दूसरे युवक के परिवार से मां और बहन को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया गया है। रविवार को गांव के मुख्य मार्ग के अलावा हीरामनपुरवा मार्ग पर भी बैरिकेडिंग लगाकर रास्ते को बंद कर दिया गया है। ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज कुमार और ग्राम प्रधान रामेश्वर कुशवाहा ने बताया कि गांव में बैरिकेडिंग कर आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। गांव को सैनिटाइज कराया जा रहा है। वहीं, सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के गांव रानीपुर में 64 वर्षीय वृद्धा के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद परिवार में पति व दो बच्चों सहित पांच लोगों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया गया है। गांव को सैनिटाइज कराने के साथ बैरिकेडिंग भी कर दी गई है।
दो की हालत बिगड़ी, आइसोलेट
आसीवन प्रतिनिधि के अनुसार हसनगंज तहसील के कस्बा हैदराबाद के मोहल्ला गांधीनगर निवासी 29 वर्षीय युवक व गांव का ही 40 वर्षीय युवक कुवैत से दो दिन पहले वापस लौटे थे। दोनों सीधे घर चले गए थे। रविवार को दोनों को बुखार आने के साथ ही सांस लेने में तकलीफ होने पर सीएचसी प्रभारी डॉ. पवन पाठक ने दोनों को एंबुलेंस से सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया है।
विज्ञापन

संक्रमित दो महिलाओं की बिगड़ी हालत, लखनऊ रेफर
बिछिया प्रतिनिधि के अनुसार कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती दो संक्रमित महिलाओं की हालत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के लोकबंधु कोविड एलटू अस्पताल रेफर कर दिया गया है। रेफर होने वाली महिलाओं में बीघापुर ब्लॉक के गांव रानीपुर निवासी 37 वर्षीय महिला व शहर के कब्बाखेड़ा में तैनात महिला कर्मचारी की हालत बिगड़ने पर उसे रेफर किया गया है। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों संक्रमित महिलाओं को लखनऊ के लोकबंधु एलटू अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
नर्सिंगहोम में डॉक्टर सहित छह मिल चुके हैं संक्रमित
कब्बाखेड़ा स्थित नर्सिंगहोम में अब तक डॉक्टर सहित छह कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें रविवार को पॉजिटिव मिलीं दो स्टाफ नर्स, डॉक्टर की पत्नी व स्टाफ के दो अन्य युवक शामिल हैं। नर्सिंगहोम का अन्य स्टाफ अभी सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट है। उसकी रिपोर्ट का स्वास्थ्य विभाग को इंतजार है।
अमेठी में सिपाही मिली कोरोना संक्रमित, सात आइसोलेट
फतेहपुर चौरासी ब्लॉक के गांव रजाकपुर निवासी महिला अमेठी जिले में सिपाही है। पांच दिन पहले वह घर आई थी। शुक्रवार को वापस ड्यूटी पर गई थी। वहां हुई कोरोना जांच में वह संक्रमित मिली है। सीएमओ कार्यालय से रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य टीम ने उसकी माता, पिता, बड़ी बहन, भाई, भतीजी, चचेरा भाई व चचेरी बहन को आइसोलेट कराया है। वहीं, खानपुर कुरौली गांव में दूसरे प्रांत से आने वाले 81 लोगों के स्वास्थ्य टीम ने रैंडम सैंपल लिए। पीएचसी प्रभारी डा. प्रेमचंद्र ने बताया कि रविवार को स्वास्थ्य टीम ने दूसरे प्रांत से आने वाले लोगों के रैंडम ब्लड सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें