फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अनियंत्रित रोडवेज बस दुकान में घुसी, कई वाहन क्षतिग्रस्त, मची खलबली, चालक हुआ फरार

Tue, 23 May 2023 12:22 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पीतल नगरी डिपो की रोडवेज बस गांधीपार्क बस स्टैंड के पिछले गेट से गंतव्य को रवाना हुई। जैसे ही बस स्टैंड के बाहर निकली तभी बस का चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। इस पर बस अनियंत्रित होकर स्टैंड के बाहर खड़ी एक कार, एक बाइक, एक स्कूटी एवं एक ई-रिक्शा को क्षतिग्रस्त करते हुए सीधे खान-पान सामग्री की एक दुकान में जा घुसी। 
विज्ञापन
चाय की दुकान में जा घुसी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के गांधीपार्क रोडवेज बस स्टैंड पर सोमवार शाम एक गंभीर हादसा होने से टल गया। इस दौरान पीतल नगरी डिपो की बस अनियंत्रित होकर बस स्टैंड के पास दो दुकानों में जा घुसी तो वहां खड़ी कार, स्कूटी एवं बाइक समेत कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान वहां यात्रियों में खलबली मच गई। किसी तरह बस को नियंत्रित किया जा सका। इस बीच चालक-परिचालक मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन


घटनाक्रम शाम पांच बजे का है। पीतल नगरी डिपो की रोडवेज बस गांधीपार्क बस स्टैंड के पिछले गेट से गंतव्य को रवाना हुई। जैसे ही बस स्टैंड के बाहर निकली तभी बस का चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। इस पर बस अनियंत्रित होकर स्टैंड के बाहर खड़ी एक कार, एक बाइक, एक स्कूटी एवं एक ई-रिक्शा को क्षतिग्रस्त करते हुए सीधे खान-पान सामग्री की एक दुकान में जा घुसी। 

गनीमत रही कि यहां टिनशेड आदि को ही नुकसान हुआ। दुकानदार एवं ग्राहक बाल-बाल हादसे का शिकार बनने से बच गए। इसी दौरान चालक ने बस को पीछे किया तो बस दूसरी साइड में एक अन्य दुकान में जा घुसी। बस के अनियंत्रित हो जाने से वहां खलबली मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ पड़े। किसी तरह बस को नियंत्रित किया जा सका। 
विज्ञापन


इस दौरान चालक-परिचालक किसी अनहोनी की आशंका में बस से उतरकर भाग गए। इलाका पुलिस ने पहुंचकर बस को बस स्टैंड के अंदर खड़ा करा दिया है। रोडवेज अफसरों की मानें तो बस में अचानक खराबी आ जाने के चलते यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जान-माल आदि का खास नुकसान नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें