फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umesh Pal Murder: गुजरात जाने से पहले 4.30 घंटे तक नैनी जेल के बाहर खड़ी रही अतीक की वैन, सामने आई ये वजह

Fri, 31 Mar 2023 10:34 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उमेश पाल अपहरण केस में सजा पाने के बाद जब अतीक अहमद को नैनी जेल वापस ले जाया गया तो उसे साढ़े चार घंटे तक जेल के बाहर ही वैन में रखा गया और फिर अचानक उसे वहीं से गुजरात भेज दिया गया, अब यह बात सामने आ रही है कि इसकी क्या वजह थी।
विज्ञापन
Atiq Ahmed - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस और एसटीएफ को उमेश पाल हत्याकांड के शूटरों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। वारदात के दौरान इस्तेमाल असलहे व मोबाइल की बरामदगी भी नहीं हो पाई।

विज्ञापन


जानकारों की मानें तो मंगलवार को गुजरात से लाए गए अतीक पर कानूनी शिकंजा कसने में पुलिस इसी वजह से असफल रही। अतीक और अशरफ को हत्याकांड में कस्टडी रिमांड पर लेने की कवायद अचानक पुलिस को रोकनी पड़ी।

दरअसल, सजा सुनाने के बाद अतीक को नैनी जेल ले जाया गया। यहां करीब 4.30 घंटे तक वह जेल से बाहर ही रोका गया फिर अचानक साबरमती जेल भेजने का फैसला लिया गया।

अतीक और अशरफ की रिमांड के लिए पुलिस को चाहिए थीं ये चीजें

जानकारों के मुताबिक यदि पुलिस अतीक और अशरफ को रिमांड पर लेने की कवायद करती तो उसे वारदात से जुड़े सुबूतों को बरामद कराना पड़ता, लेकिन पुलिस इसमें काफी पीछे रही।

वहीं, अतीक के खिलाफ जारी अन्य मुकदमों के विचारण में उल्लेखनीय प्रगति नहीं होने से उस पर कानूनी शिकंजा नहीं कसा जा सका। अब गुजरात में उसे जेल मैनुअल के मुताबिक सजायाफ्ता बंदियों के कपड़े पहनने पड़ेंगे।

अब हफ्ते में तीन बार की जगह केवल 15 दिन में एक बार परिजन मिल सकेंगे। उसे जेल काम भी करना पड़ेगा, जिसका मेहनताना भी मिलेगा।
विज्ञापन

अतीक अब कैदी नंबर 17052, जेल में काम भी करना होगा

साबरमती जेल में अतीक अहमद अब कैदी नंबर 17052 के रूप में जाना जाएगा। सजायाफ्ता कैदी के रूप में शुक्रवार को जेल प्रशासन ने अतीक का नंबर जारी कर दिया। वह कैदियों वाली ड्रेस पहनेगा और जेल में काम भी करना होगा। उसके सामने जेल मैनुअल के हिसाब से विभिन्न कार्यों की सूची सौंपी गई है। जो भी काम अतीक चुनेगा, उसे करना पड़ेगा।

लंबे सफर से अतीक के शरीर में रहा दर्द

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें