उत्तरप्रदेश के गोरखपुर-पनियहवा रेल खंड पर सोमवार की देर रात लगभग दो बजे घुघी स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के इंजन सहित नौ डिब्बे पटरी से उतर गए।
गेहूं लदी मालगाड़ी दमोह से सीतामढ़ी जा रही थी। ट्रैक बाधित होने के चलते ट्रेनों का संचालन ठप हो गया है। गोरखपुर से राहत एवं बचाव दल पहुंच गया है।
बताया जा रहा है कि ड्राइवर के इमरजेंसी ब्रेक लगाने के चलते यह हादसा हुआ। ट्रैक बाधित होने के चलते सात पैसेंजर ट्रेनें और एक एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त कर दी गई है।
इसके अलावा रक्सौल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस को गोरखपुर में ही निरस्त कर दिया गया। दिल्ली जाने के लिए यह ट्रेन गोरखपुर से ही चलेगी।
निरस्त ट्रेनें
लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस
नरकटियागंज-गोरखपुर सवारी गाड़ी (55201)
नरकटियागंज-गोरखपुर सवारी गाड़ी (55203)
गोरखपुर-नरकटियागंज सवारी गाड़ी ( 52208)
गोरखपुर-नरकटियागंज सवारी गाड़ी (55206)
नरकटियागंज-गोरखपुर सवारी गाड़ी (55041)
गोरखपुर-मुजफ्फरपुर सवारी गाड़ी (55030)
रास्ता बदलकर जाने वाली ट्रेन
मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार एक्सप्रेस (12557) परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा कचहरी के रास्ते चलाई जायेगी।