फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी और योगी पहले लगवाएं कोरोना वैक्सीन : तेज प्रताप

Mon, 11 Jan 2021 08:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे तेज प्रताप यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के पुत्र एवं बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने सोमवार को भाजपा पर प्रहार किया। मिर्जापुर में कोरोना वैक्सीन पर कहा कि पहले मोदी और योगी वैक्सीन लगवाएं। वाराणसी से सड़क मार्ग से शाम पांच बजे विंध्याचल पहुंचे तेज प्रताप यादव राज्याधिकारी पुरोहित राज मिश्र के आवास पर रुके और पत्रकारों से वार्ता की।
विज्ञापन


कोरोना वैक्सीन के बारे में पूछे जाने पर तेज प्रताप यादव नाराज हो गए और उन्होंने पहले मीडिया के लोगों को वैक्सीन लगवाने की सलाह दी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री को पहले वैक्सीन लगवाने की सलाह दी। कहा कि इस सरकार के दौरान किसान आत्महत्या कर रहे हैं। अगर बदलाव नहीं होगा तो किसान ऐसे ही परेशान होते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि बिहार में जेडीयू और भाजपा आपस में लड़ रही हैं। वर्तमान में पूरे बिहार में जो हलचल है, वह सबको पता है कि किसकी सरकार आने वाली है, तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। तेज प्रताप यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बिहार में जो हमारे जीते हुए प्रत्याशी थे, उन्हें जबरदस्ती हराया गया। बिहार में लोग सिर्फ लालू के परिवार के पीछे पड़े हैं।
विज्ञापन


वहां लूट, दुष्कर्म, हत्या जैसे अपराध हो रहे हैं, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं है। प्रेस वार्ता के बाद वह पुरानी वीआईपी रोड से होते हुए मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे और दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन राज्य अधिकारी पुरोहित राज मिश्रा ने कराया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, पूर्व राज्य मंत्री अशोक यादव एवं सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें