सुल्तानपुर। फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने सहित अन्य आरोपों से जुड़े मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि की पत्नी व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी की तरफ से बृहस्पतिवार को जिला जज सुनील कुमार की अदालत में अग्रिम जमानत अर्जी पेश की गई। जिस पर सुनवाई के लिए अदालत ने पांच जनवरी की तारीख तय की है।
अमेठी कस्बा निवासी परिवादी घनश्याम सोनी पप्पू ने 25 जुलाई 2022 को अदालत में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए याचिका प्रस्तुत की थी। परिवादी ने इस मामले में तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी व कस्बे के रहने वाले आरोपी लल्लू प्रसाद सोनी, उनके भाई लालजी सोनी, पुजारी लाल सोनी व संगम लाल सोनी के खिलाफ अनुचित लाभ पाने के इरादे से नगर पंचायत से फर्जी प्रमाण पत्र जारी कराने समेत अन्य आरोप लगाए थे। यह मामला परिवाद के रूप में दर्ज हुआ था। इस मामले में अदालत ने 23 दिसंबर को आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। संवाद