फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गोमती नदी में उतराता मिला युवक का शव

Fri, 03 Apr 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
वलीपुर के रामपुर में घटना स्थल का निरीक्षण करते एएसपी अखंड प्रताप सिंह और क्षेत्राधिकारी बल्दीर
विज्ञापन
वलीपुर। बल्दीराय के वलीपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत रामपुर मजरे हेमनापुर में गोमती नदी में शुक्रवार दोपहर युवक का शव उतराता मिला। ग्रामीणों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान के लिए स्थानीय पुलिस ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की, देर शाम उसकी शिनाख्त बल्दीराय थानाक्षेत्र के पवली निवासी दीनानाथ पासी (40) के रूप में हुई। सोशल मीडिया के जरिये जानकारी मिलने पर मृतक के छोटे भाई रोहित ने शव की शिनाख्त की। बताया कि उसके भाई एक अप्रैल को घर से नाराज होकर चले गए थे, उसके बाद से नहीं लौटे।
काफी खोजबीन की गई,लेकिन जानकारी नहीं मिली। वह ईंट भट्ठे पर बुग्गी चलाते थे। मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह और क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें