सुल्तानपुर। आनापुर नरायनपुर गांव में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने युवक के दोनों हाथ व पैर बांधकर शव खेत में फेंक दिया। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
चांदा कोतवाली क्षेत्र के आनापुर नयानपुर गांव निवासी सुनील दुबे के खेत में सोमवार दोपहर बाद ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। युवक का धारदार हथियार से गला रेता गया था। युवक के दोनों हाथ और पैर पीछे से बंधे थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। एसओ चांदा प्रवीन यादव ने बताया कि युवक की उम्र करीब 25 वर्ष है। उसके दोनों हाथ व पैर बंधे थे। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।