सुल्तानपुर। कमला नेहरू कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से रविवार को विकसित भारत- जीरामजी (मनरेगा) कार्यक्रम के तहत कूरेभार के महिलोआशापुर, कटकाखानपुर एवं लखैचा में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. जेबी सिंह ने कहा कि गांव के बेरोजगार युवकों को पलायन के बजाय कृृषि कार्य में अपनी तकदीर आजमानी चाहिए, ताकि कृषि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कर देश को सशक्त बनाया जा सके। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सीके त्रिपाठी ने ग्रामीण विकास एवं रोजगार सृजन में भारत-जीरामजी कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। एसपी मिश्र ने सार्वजनिक जलाशय, कुएं एवं बागों के संरक्षण पर लोगों से चर्चा की। डाॅ. दिवाकर वर्मा ने सरकार की प्राथमिकता वाले क्षेत्र कृषि एवं पशुधन के उत्पादन के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में कूरेभार ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि नवनीत सिंह प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि समेत कई किसान शामिल रहे।