फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जेल से छूटे युवक पर धमकी देने का आरोप

Mon, 26 Oct 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कूरेभार के एक गांव की युवती ने जेल से जमानत पर छूटे युवक पर फोन कर गाली देने, जान से मारने और पुरानी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कूरेभार के एक गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव निवासी मोहम्मद कासिम के खिलाफ पहले भी रिपोर्ट दर्ज हुई थी। आरोप है कि वह करीब एक महीने पहले जमानत पर जेल से बाहर आया है। आरोप है कि वह अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उसके पिता, रिश्तेदारों और विद्यालय में फोन कर गाली दे रहा है। तस्वीरें दोबारा वायरल करने और जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवती ने फेसबुक पर भी आपत्तिजनक पोस्ट डालने का आरोप लगाया है। कूरेभार थाने के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें