फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बाइक से गिरकर घायल युवक की मौत

Fri, 09 Jan 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरी बाजार। जयसिंहपुर के बिरैता चौराहे के पास बुधवार रात बाइक से गिरकर बौरा माधवपुर निवासी मजदूर बृजेश कुमार (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां, बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि बृजेश बुधवार देर शाम बाइक से अपनी ससुराल गुड़बड़ गांव जाने के लिए बाइक से निकले थे। रास्ते में यह दुर्घटना हो गई। परिवार में बृजेश की पत्नी मिथिलेश कुमार व पुत्र रितेश (04) रहते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर बाद जब बृजेश की मौत के बारे में घर वालों को पता चला तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।
जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद मिश्र ने बताया कि लखनऊ में ही शव का पोस्टमार्टम करवाने की जानकारी मिली है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना के बाद बृजेश की क्षतिग्रस्त बाइक को ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थान पर रखवाया है।
विज्ञापन


डंपर से टकराकर बाइक सवार युवक जख्मी
धम्मौर। बंधुआकला के खलेसरापुर (पिकौरा) निवासी संतोष कुमार यादव (35) बृहस्पतिवार दोपहर बाइक से सुल्तानपुर जाने के लिए निकले। रास्ते में रसवादा गांव के पास सामने से जा रहे एक डंपर से वह टकरा गए। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया। डंपर चालक घटनास्थल से वाहन सहित भाग निकला। धम्मौर थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)

चबूतरे से टकराकर टूटा खिलाड़ी का पैर
भदैंया। बिकवाजितपुर में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार दोपहर फील्डिंग करते समय खिलाड़ी अलीगंज निवासी जावेद (22) का गेंद पकड़ने में चबूतरे से टकरा दाहिना पैर टूट गया। प्रतियोगिता के आयोजक मुनेंद्र मिश्र ने बताया कि घायल खिलाड़ी का अस्पताल में इलाज कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें