फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: खेत देखने गए जौनपुर के युवक की चाकू मारकर हत्या, दोस्त गंभीर

Tue, 17 Nov 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
अखंडनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी भीड़। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
अखंडनगर। पतजू पहाड़पुर सखौली गांव में सोमवार देर शाम दोस्त के साथ खेत देखने गए जौनपुर के युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। हमले में उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद व अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जौनपुर जिले के सरपतहा के बांधगांव निवासी नरेंद्र बहादुर चौहान के मुताबिक उनका बेटा दिलीप चौहान (30) सोमवार शाम गांव के ही दोस्त अनिल सिंह (32) के साथ सखौली गांव के पास खेत देखने गया था। आरोप है कि चकरोड के पास पुलिया के निकट पहले से मौजूद सखौली निवासी शिवम चौहान, आरोप, शुभम और अवनीश समेत चार अन्य लोग बैठे थे।

आरोपियों की दिलीप चौहान और अनिल सिंह से किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। इसी दौरान सभी आरोपी उठे और दोनों को घेर लिया। हमलावरों ने पहले शराब की बोतल तोड़कर दिलीप और अनिल पर हमला किया। विरोध करने पर चाकू से दोनों पर कई वार कर दिए। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दिलीप के पेट में गंभीर घाव हो गया।
विज्ञापन


वारदात के बाद ग्रामीणों को आता देख सभी आरोपी भाग निकले। घायलों को अखंडनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सक ने दिलीप चौहान को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल अनिल सिंह को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच में दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद वारदात की जानकारी सामने आई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच सहित पांच पुलिस टीमें लगाई गई हैं।





परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

दिलीप पुणे में निजी नौकरी करते थे। वह 13 नवंबर को पुणे से घर आए थे। 14 नवंबर को उनके छोटे भाई की वरीक्षा थी। घर में उनकी पत्नी अनीता और दो साल की बेटी रिधिका है। युवक की हत्या का पता चलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें