सुल्तानपुर। सरकारी, सहकारी, निगमों, निजी उद्याेगों व अधिष्ठानों में नौकरी के लिए युवाओं को सरकार निशुल्क अप्रेंटिस करवाएगी। इच्छुक कक्षा पांच से उच्च शिक्षा उत्तीर्ण युवाओं को एक साल की अप्रेंटिस के लिए शासन की बेवसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। यह जानकारी राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य ने दी। बताया कि अप्रेंटिस करने वाले युवाओं को केंद्र सरकार की ओर से प्रतिमाह डेढ़ हजार, प्रदेश सरकार की ओर से प्रतिमाह एक हजार व उद्योगों-अधिष्ठानों की ओर से प्रतिमाह साढ़े चार हजार रुपये दिए जाएंगे। (संवाद)