फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल

Sun, 21 Jan 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
करौंदीकला (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र करौंदीकला के हरीपुर साधन सहकारी समिति के पास शुक्रवार रात एक बाइक सवार दो युवक वनरोज से भिड़ने के बाद पेड़ से टकरा गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर ले जाया गया। वहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



करौंदीकला थाना क्षेत्र के गौरा टिकरी गांव निवासी राकेश प्रजापति (26) अपने चचेरे भाई दीपक प्रजापति के साथ शुक्रवार रात बाइक से करौंदीकला बाजार दवा लेने के लिए गया था। वहां से दवा लेकर वापस घर आते समय हरीपुर साधन सहकारी समिति के पास अचानक सामने से वनरोज सड़क पर आ गया। उनकी बाइक वनरोज से भिड़ने के बाद पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए।

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राकेश दो भाइयों में छोटा था बड़ा भाई शैलेश प्रजापति मुंबई में रहता है। राकेश प्रजापति का पुत्र रुद्र पांच माह का है। उसकी शादी लगभग दो वर्ष पहले दीपा प्रजापति से हुई थी। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें