फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सांप के काटने से युवक की मौत, भतीजा गंभीर

Mon, 07 Sep 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
राकेश (फाइल फोटो)। 
विज्ञापन
कादीपुर। बरवारीपुर गांव निवासी राकेश (30) व उनके भतीजे मंगलदीप (17) को सोमवार की भोर में सोते समय सांप ने काट लिया। शरीर में विष फैलने से राकेश की मौत हो गई। वहीं, भतीजे रमेश की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार राकेश व मंगलदीप रविवार रात खाना खाने के बाद अगल-बगल रखे तखत पर सो गए थे। सोमवार भोर करीब 03:30 बजे सोते समय राकेश व उनके भतीजे मंगलदीप को सांप ने काट लिया। कुछ ही देर बाद दोनों की हालत गंभीर होने लगी।

आनन-फानन दोनों को कादीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से चिकित्सक ने राकेश को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में राकेश की मौत हो गई। भतीजे मंगलदीप का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि राकेश के शव को मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें